झारखंडबोकारो

बोकारो के बांसगोड़ा में एक महिला को जिंदा जलाया गया 1 महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है

बोकारो के बांसगोड़ा में एक महिला को जिंदा जलाया गया 1 महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है 
 
माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोरा में महिला को जलाया जिंदा।बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के बांसगोड़ा में एक महिला को जिंदा जलाया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है ।घटना आज दोपहर की है, जब बांसगोड़ा स्थित आवास में अमीषा परवीन घर पर नहीं थी।
 
उनके घर के तीन सदस्य मौजूद थे ,तभी आसपास के 15 से 20 की संख्या में महिला पुरुषों ने उसके घर में जाकर तोड़फोड़ की इसके बाद अमीषा परवीन पहुंची तो उन लोगों के द्वारा अमीषा परवीन के ऊपर तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CigwIClpCjo[/embedyt]
 
मौके पर मौजूद अमीषा परवीन के पुत्र मुजाब अली ने आग में जलता देख अपनी मां को बचाने की प्रयास किया, जिसमें उसके हाथ भी झुलस गया। इसके बाद आनंद-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। मगर सदर अस्पताल में बर्नयूनिट की कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सदर अस्पताल के उपादीक्षक डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि महिला 80 से 90 फीसदी जल चुकी है ।उसे बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है ।वही घायल महिला अमीषा प्रवीण के पुत्र मुजाब अली ने बताया कि घर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे बार-बार कुछ लोगों के द्वारा खाली कराए जाने को दबाव दिया जा रहा था और आज अचानक 15 से 20 की संख्या में लोग घर पर धावा बोल दिए पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!