जामताड़ाझारखंडराजनीति

जामताड़ा में मन की बात का 122वां एपिसोड सुना गया, ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व

जामताड़ा में मन की बात का 122वां एपिसोड सुना गया, ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व

जामताड़ा — जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” का 122वां एपिसोड जामताड़ा जिले के सभी बूथों पर बड़े उत्साह के साथ सुना गया।

इस विशेष अवसर पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और गर्व की भावना दिखाई दी। सुमित शरण ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए इस सफल ऑपरेशन ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस अवसर पर जामताड़ा के विभिन्न मंडलों और जिलों में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बाद हर शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए देश की सुरक्षा में सेना के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव का भी ज़िक्र किया, जहाँ आज पहली बार बस पहुंची। गांव के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बस का स्वागत किया, जो ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल ने भी कहा कि मन की बात कार्यक्रम में भले ही कई मुद्दों पर चर्चा हुई हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय को विशेष रूप से प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “हमारी सेना के पराक्रम और प्रधानमंत्री की आतंकवाद के खिलाफ नीति ने एक बार फिर देश को एकजुट किया है।”

देशभर में मन की बात का यह एपिसोड न केवल सूचना का माध्यम बना, बल्कि देशभक्ति और आत्मगौरव की भावना को और मज़बूत करता दिखाई दिया।

रिपोर्ट: शेख शमीम, जामताड़ा

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!