झारखंडबोकारोराजनीति

बेरमो SDPO ने की नक्सल कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बेरमो SDPO ने की नक्सल कांडों की समीक्षा बैठक

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और दोषसिद्धि पर जोर

बेरमो, बोकारो : 16 मई 2026

बेरमो (बोकारो): अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बेरमो द्वारा शुक्रवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय कक्ष में पूर्व में नक्सल प्रभावित थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित नक्सल कांडों के अनुसंधान और अभियोजन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मजबूत साक्ष्य जुटाने का निर्देश

बैठक के दौरान SDPO ने निर्देश दिया कि जेल में बंद दुर्दांत नक्सलियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य संकलित किए जाएं, ताकि अभियोजन पक्ष के माध्यम से न्यायालय में समय पर आरोप पत्र दाखिल हो सके और दोषसिद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मिलने वाले मुआवजे के लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

पुनर्वास नीति पर भी हुई चर्चा

बैठक में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले लाभ और मुआवजे का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुनर्वास से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण किया जाए।

कई थाना प्रभारी रहे मौजूद

बैठक में पुलिस निरीक्षक गोमिया Jitendra Kumar समेत जागेश्वर बिहार, चतरोचट्टी, ललपनिया और पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!