झारखंडबोकारोराजनीति

Bokaro News | एसआईआर को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग सक्रिय, मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बीएलए-2 और नेताओं के साथ की बैठक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाने को कहा अभियान

बोकारो | 15 जून 2026

राज्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने रविवार को बोकारो के सेक्टर-4 स्थित अपने कार्यालय में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन, नाम जोड़ने और कटे हुए नामों को पुनः शामिल कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

मतदाताओं के अधिकार की रक्षा पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हट रहे हैं या किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनके आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर नाम जोड़वाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है।

उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी बीएलए-2 और कांग्रेस नेताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करने का आह्वान किया।

एसआईआर प्रक्रिया पर उठाए सवाल

मंजूर अंसारी ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया गया है और झारखंड में ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहेगी।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करने पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!