झारखंडबोकारो

एमजीएम स्कूल की जेबा नाज और साक्षी श्रीवास्तव ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में झटके स्वर्ण पदक

एमजीएम स्कूल की जेबा नाज और साक्षी श्रीवास्तव ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में झटके स्वर्ण पदक

बोकारो: एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ की छात्राओं ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 4 से 8 मई तक बिहार के आईआईएम बोधगया में आयोजित गतका प्रतियोगिता में स्कूल की जेबा नाज और साक्षी श्रीवास्तव ने झारखंड बालिका टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में झारखंड ने महाराष्ट्र को 81-43 अंकों से हराकर स्वर्णिम जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में टीम ने राजस्थान को 55-32 और पंजाब को 64-56 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में झारखंड ने मेजबान बिहार को रोमांचक मुकाबले में 74-73 से हराया।

फरी सोती बालक वर्ग में एमजीएम स्कूल के तरुण कुमार और वेदांत भारद्वाज ने कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसी मजबूत टीमों को हराकर जीत दर्ज की। झारखंड बालिका टीम को ओवरऑल रनरअप घोषित किया गया।

विद्यालय प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रेरणादायक है। प्रशिक्षक राजीव सिंह सहित पूरी कोचिंग टीम को भी बधाई दी गई। प्रबंधन, शिक्षकों व अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!