झारखंडबोकारो

गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने के विवाद में गंभीर संघर्ष: 12 लोग घायल

गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने के विवाद में गंभीर संघर्ष: 12 लोग घायल

जरीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में खेत के मेड़ टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद हुआ है। इस संघर्ष में एक पक्ष के लगभग 12 लोग घायल हो गए हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में से सात को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लाया गया है, जहां दो की स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना गोपालपुर गांव के कुकुरटोपा इलाके में घटी। घायल गोविंद महतो ने बताया कि हाल ही में हुई जोरदार बारिश के कारण खेत का मेड़ टूट गया था। इसके बाद गांव के कुछ लोगों और कसमार प्रखंड के एक व्यक्ति ने मेड़ टूटने का आरोप उनके खिलाफ लगाया।

आज जब वे खेत के पास खड़े थे, तो कुछ लोगों ने कुदाल और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या 10 से अधिक थी और उन्होंने जान से मारने की नीयत से सभी पर हमला किया। इस घटना ने पूरे गांव में तनाव पैदा कर दिया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विडिओ देखें :

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!