City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नमन: बिरसा चौक में झामुमो नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और झामुमो नेता मंटू यादव ने राज्य निर्माण के संघर्षों को याद किया, हेमंत सरकार के विकास कार्यों की सराहना

बोकारो/नया मोड़: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंचकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि
“हम सभी उन वीर नायकों और राज्य निर्माण के महान योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं जिनके संघर्षों से झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।”
उन्होंने आगे कहा कि आज झारखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती मना रहा है, जो संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली अभिव्यक्ति है।

वहीं, झामुमो नेता मंटू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि
“हेमंत सरकार ने सभी वर्गों के विकास पर कार्य किया है। उनकी विकास की सोच और तेज़ रफ्तार झारखंड को स्वावलंबी बना रही है और प्रदेश को नई पहचान दे रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से राज्य के युवा, किसान, महिलाएँ और आम नागरिक लगातार आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की नीतियाँ प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मुकेश महतो, मदन कुमार महतो, फिरदौस अंसारी, आलोक सिंह, मिथुन मंडल, चंदू सिंह मुंडा, फैयाज खान, अर्जुन महतो, उदय कुंभकार, लालमोहन हेंब्रम, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, संजय यादव, मटुकलाल किस्कू, आकाश टुडू सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!