City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, SIT ने आरोपी सतीश कुमार को किया गिरफ्तार

1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा, 43 लाख रुपए फ्रीज; मुख्य आरोपी के सहयोगी की गिरफ्तारी

बोकारो: जिले में ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार के निर्देश पर इस गंभीर मामले की जांच CID, रांची द्वारा की जा रही है।

मामले में कांड संख्या 06/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं — 316(2), 316(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) BNS तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT की कार्रवाई में एक आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो गृह रक्षक वाहिनी से जुड़ा था और बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी, पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का सहयोगी था। आरोपी के बैंक खाते में करीब 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

CID ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से जुड़े 43 लाख रुपये की राशि को होल्ड/फ्रीज कर दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!