City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

रांची में तांत्रिक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, ‘धन वर्षा’ के झांसे में हुई हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित तांत्रिक हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, बाइक और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। जांच में सामने आई कहानी ने सभी को चौंका दिया है।


रांची | 24 जुलाई 2026 : रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिमोन नगर, खोरहा टोली में कथित तांत्रिक रमेश ठाकुर की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना में इस्तेमाल बाइक, लूटे गए आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

‘धन वर्षा’ और ‘परी से मुलाकात’ के झांसे में रची गई साजिश

पुलिस जांच के अनुसार मृतक रमेश ठाकुर कथित रूप से तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ा था। आरोप है कि वह कुछ युवकों को “परी से मुलाकात” और “धन वर्षा” का लालच देकर अपने संपर्क में रखता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को लंबे समय तक कथित तांत्रिक प्रक्रिया का भरोसा दिलाया गया, लेकिन जब उन्हें कोई परिणाम नहीं मिला तो उन्होंने हत्या की योजना बना ली।

गोली नहीं चली तो लोहे के पिलाश से की हत्या

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात तीनों आरोपी हथियार लेकर मृतक के घर पहुंचे। पहले देसी पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया गया, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के पिलाश से सिर पर वार कर रमेश ठाकुर की हत्या कर दी और उसके बाद मृतक के पहने हुए आभूषण लेकर फरार हो गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और आभूषण बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित चौधरी, निरंजन स्वासी उर्फ नीरज और सचिन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, खून लगा पिलाश, रोल गोल्ड की चेन, ब्रेसलेट, चार अंगूठियां, कड़ा, कानबाली, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!