City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

कश्मीर के पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद, 24 अप्रैल — कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे निर्दोष हिंदू पर्यटकों की बेरहमी से हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर जहां एक ओर शोक की लहर है, वहीं दूसरी ओर देश की जनता का गुस्सा लगातार सड़कों पर दिखाई दे रहा है।

इसी कड़ी में धनबाद की समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने बुधवार को पहलगाम हमले में मारे गए सभी मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम जरूरतमंदों को भोजन वितरण से पूर्व आयोजित किया गया, जहाँ संस्था के सदस्यों ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के वरीय उपाध्यक्ष दिलिप चौधरी, सह सचिव रॉबिन चटर्जी, मीडिया प्रभारी नील कमल खावास, एवं सदस्यगण गणेश विश्वकर्मा, बबलू उपाध्याय, तपन कुमार चक्रवर्ती और मुन्ना खान उपस्थित थे।

संस्था ने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए पांच कड़े कदमों का समर्थन करते हुए उसका स्वागत किया और कहा कि ऐसे निर्णायक फैसले ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं।

केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने अपने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से शांति और एकता का संदेश दिया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदमों की मांग की।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!