City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

राँची में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 8.59 ग्राम ड्रग्स, कैश, मोबाइल और बाइक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

मुखबिरी के आधार पर मोराबादी से बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

रांची: दिनांक 14 जुलाई 2025 को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक नगर तथा लालपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने मोराबादी मैदान स्थित बापू बाटिका के पास छापेमारी कर 5 आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान इनकी गिरफ्त से 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹60,050 नकद, 7 एंड्रॉयड मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की। इस संबंध में लालपुर थाना कांड संख्या 198/2025, दिनांक 15.07.2025 को धारा 21(a)/22/29 NDPS Act 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


बरामद सामान:

  • ब्राउन शुगर – 8.59 ग्राम

  • नकद राशि – ₹60,050

  • एंड्रॉयड मोबाइल – 07 पीस

  • मोटरसाइकिल – 03


छापामारी टीम:

  1. के. वी. रमण – वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर

  2. रूपेश कुमार सिंह – थाना प्रभारी, लालपुर

  3. सत्यप्रकाश उपाध्याय – पुलिस अवर निरीक्षक

  4. पंकज कुमार शर्मा – पुलिस अवर निरीक्षक

  5. विकास कुमार सिंह – सहायक अवर निरीक्षक

  6. दानिलन सुनिल मुर्मू – सहायक अवर निरीक्षक

  7. मुकेश उरांव – आरक्षी

  8. अजय कुमार – चालक आरक्षी

  9. लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम


गिरफ्तार आरोपी एवं आपराधिक इतिहास:

  1. सूजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह (35 वर्ष)

    • पता: कडरू, ओल्ड ए.जी. कॉलोनी, थाना अरगोड़ा

    • पूर्व में: बचरा, थाना पिपरवार, जिला चतरा

  2. संजीव कुमार सिंह (42 वर्ष)

    • पता: हरमू रोड, शिवाजी लेन, थाना सुकदेवनगर

    • आपराधिक इतिहास:

      • कांड संख्या 641/2017 (धारा 341, 323, 354A, 504, 506, 34)

      • कांड संख्या 640/2017 (धारा 354, 385, 386, 504, 506)

  3. विकास कुमार उर्फ विक्की

    • पता: टैगोर हिल रोड, संस्कार गार्डन, थाना बरियातू

    • आपराधिक इतिहास: लोअर बाजार थाना कांड सं. 53/2015, धारा 419/420

  4. अभिषेक सिंह (27 वर्ष)

    • पता: सरना कॉलोनी, गली संख्या-01, चिरौंदी, थाना बरियातू

  5. श्रवण गोप (23 वर्ष)

    • पता: लोधमा तेतरटोली, थाना एयरपोर्ट


पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क की विस्तृत जांच में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि ये गिरोह शहर और आस-पास के इलाकों में नशे का जाल फैलाने में सक्रिय था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!