City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

सिंहटोला गांव में स्थापित होगा नया आंगनबाड़ी केंद्र, जिला प्रशासन बोकारो का फैसला

सिंहटोला गांव में स्थापित होगा नया आंगनबाड़ी केंद्र, जिला प्रशासन बोकारो का फैसला

जिला प्रशासन बोकारो ने बाल विकास एवं पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए चंदनकियारी प्रखंड के महाल पूर्वी पंचायत अंतर्गत सिंहटोला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

यह निर्णय सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इस तथ्य की पुष्टि की कि सिंहटोला गांव में अब तक कोई आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं था, जिससे स्थानीय बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाई झेलनी पड़ रही थी।

✅ उपायुक्त ने दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी भी पोषक क्षेत्र का बच्चा आंगनबाड़ी सेवाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमसभा आयोजित कर प्रस्ताव तैयार कर जल्द जिला कार्यालय को समर्पित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस सुविधा का शीघ्र लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने यह भी रेखांकित किया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ मातृ स्वास्थ्य, किशोरियों में एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण और सामुदायिक जागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

✅ भूमि चिन्हित, प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा

चंदनकियारी के अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ रवि आनंद ने बताया कि केंद्र के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। आमसभा के माध्यम से पारित कर प्रस्ताव जल्द जिला प्रशासन को समर्पित किया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी एन एस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!