City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन

युवा खिलाड़ियों और शहरवासियों को मिलेगा हिस्सा लेने का अवसर

बोकारो: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो जिले में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में बैठक हुई, जिसमें जिले के कई कोच और खेल पदाधिकारी शामिल हुए।

इस मिनी मैराथन का आयोजन एंजेला आर्चरी सेंटर की ओर से किया जा रहा है। बैठक में खेल जगत से जुड़े कई दिग्गज मौजूद रहे और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

खिलाड़ियों और कोचों के विचार

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह ने कहा कि मिनी मैराथन का आयोजन युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है और इसमें शहरवासियों को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं कोच राम भगत साहू ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। एथलेटिक्स के जरिए बच्चों और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। आज खेल सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि करियर का भी मजबूत जरिया बन चुका है।

इंडियन वॉलीबॉल टीम के कोच जयदीप सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार की नई खेल नीतियां युवाओं और बच्चों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी।

मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह समेत कई अन्य खेल हस्तियां भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!