City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारोरांची

बोकारो में मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, सोशल मीडिया और CCTV से होगी कड़ी निगरानी

जिला शांति समिति की बैठक में उपायुक्त और एसपी ने दिए सख्त निर्देश, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बोकारो | 22 जून 2026

मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला शांति समिति की बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर CCTV कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

जिला शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

मुहर्रम 2026 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला शांति समिति की बैठक शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना, एएसपी चास वेदांत शंकर, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांढ़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में तनाव फैलाने वाली सामग्री पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन किसी भी समाचार या कंटेंट को साझा न करें तथा संदेह की स्थिति में प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।

CCTV कैमरों से होगी निगरानी

शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग नियंत्रण कक्ष से की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

डीजे संचालन और ताजिया की ऊंचाई पर भी निर्देश

बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों के तहत ही डीजे संचालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ताजिया की ऊंचाई सीमित रखने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीजे संचालन और ताजिया की ऊंचाई पर भी निर्देश

बिजली, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को विशेष जिम्मेदारी

उपायुक्त ने विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि मुहर्रम के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड एवं चौकीदारों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मुहर्रम मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!