City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बिहार

कैमूर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के लिए लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम, जून 2025 से ₹1100 प्रतिमाह पेंशन लागू

कैमूर: पेंशन योजना में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, लाभुकों के लिए आयोजित हुआ लाइव कार्यक्रम

कैमूर: कैमूर जिले के अहिवास पंचायत भवन में दिनांक 11 जुलाई 2025 को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में पेंशन लाभुकों के लिए एक लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्र सह जिला समन्वयक जय शंकर राम ने की।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक ने सभी लाभुकों को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की नीति “न्याय के साथ विकास” समाज के हर वर्ग को न्यायपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पेंशन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि

मुख्यमंत्री के संदेश में बताया गया कि राज्य सरकार ने वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारियों की मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो जून 2025 से प्रभावी होगा। यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।

इस योजना का लाभ 1 करोड़ 11 लाख 69 हजार पेंशनधारियों को मिलेगा। जिला समन्वयक ने आशा जताई कि इस निर्णय से लाभुकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और वे आत्मसम्मानपूर्वक और गरिमापूर्ण जीवन जी सकेंगे।

उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित हुए। मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे:

  • मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र प्रसाद प्रजापति

  • शैलेन्द्र कुमार पाठक, कन्हैया सिंह (वार्ड सदस्य)

  • रामगुनी राम, धर्मदेव राम, प्रेमशिला कुमारी, लाल जी राम

  • एवं अन्य ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!