City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो समाहरणालय में सामाजिक अंकेक्षण कार्यशाला, 8 सितंबर से 23 दिसंबर तक होगा अंकेक्षण

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा – पारदर्शिता और जनता की भागीदारी से ही संभव है सफलता

बोकारो: समाहरणालय सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने की।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उसकी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षित करना था।


गड़बड़ी न हो, समयबद्ध अंकेक्षण पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने प्रतिभागियों से कहा कि सामाजिक अंकेक्षण शासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम है।

  • किसी भी प्रक्रिया में गड़बड़ी न हो और अंकेक्षण कार्य समयबद्ध पूरा किया जाए।

  • प्रत्येक निर्णय तथ्यात्मक समझ और भौतिक सत्यापन के आधार पर लिया जाए।

  • किसी योग्य लाभुक का नाम सूची से न हटे और अयोग्य लाभुक हटाकर नए पात्र लोगों को जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य सुधार करना है, न कि किसी लाभुक को उनके अधिकार से वंचित करना।


जनता की भागीदारी से होगी योजनाओं की निगरानी

अजय नाथ झा ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है और जनता को प्रक्रिया से सीधे जोड़कर पारदर्शिता बढ़ाई जाती है। इससे प्रशासनिक जवाबदेही स्थापित होती है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है।

उन्होंने टीमों को निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर लाभुक का भौतिक सत्यापन अवश्य करें और किसी समस्या पर तुरंत प्रखंड स्तर के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें।


विस्तृत प्रक्रियाओं से कराया अवगत

कार्यशाला में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) पियूष ने सामाजिक अंकेक्षण की विस्तृत प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह केवल वित्तीय निगरानी नहीं है बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है। इससे योजनाओं की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर निगरानी रखने और सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलती है।


8 सितंबर से 23 दिसंबर तक होगा अंकेक्षण

सहायक निदेशक ने बताया कि जिले के कुल 44,452 लाभुकों का अंकेक्षण किया जाएगा। इसके लिए क्रमवार कार्यक्रम तय किया गया है—

  • 08 सितंबर: बेरमो प्रखंड, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र

  • 09-10 सितंबर: चंद्रपुरा प्रखंड

  • 10-12 सितंबर: पेटरवार प्रखंड

  • 12-29 अक्टूबर: नावाडीह प्रखंड

  • 18 अक्टूबर – 23 दिसंबर: चंदनकियारी प्रखंड

  • 25 अक्टूबर – 20 दिसंबर: चास प्रखंड

  • 29 अक्टूबर: बोकारो शहरी क्षेत्र व चास नगर निगम क्षेत्र

  • 30 अक्टूबर – 22 नवंबर: जरीडीह प्रखंड

  • 22 नवंबर – 19 दिसंबर: कसमार प्रखंड

  • 25-27 नवंबर: गोमिया प्रखंड


कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, सामाजिक अंकेक्षण कर्मी एवं अन्य हितधारक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!