City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर डीसी-एसपी ने लिया स्थल का जायजा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

बोकारो: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के मंगलवार को नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में प्रस्तावित प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को समारोह की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन, मीडिया गैलरी, वाहन पार्किंग, मंच, पंडाल, प्रवेश मार्ग आदि सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में सुनियोजित एवं व्यवस्थित तरीके से पूर्ण किया जाए।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सजग रहने की अपील की। वहीं, एसपी हरविंदर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वी. एन. सिंह को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

उपस्थित पदाधिकारियों में शामिल रहे:

  • जयराम कुमार महतो (माननीय विधायक, डुमरी)

  • शताब्दी मजूमदार (उप विकास आयुक्त)

  • मो. मुमताज अंसारी (अपर समाहर्ता)

  • वंदना शेजवलकर (जिला परिवहन पदाधिकारी)

  • प्रभाष दत्ता (नजारत उप समाहर्ता)

  • मुकेश मछुआ (अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो)

  • रवि कुमार (जिला जनसंपर्क पदाधिकारी)

  • पीयूष कुमार (सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा)

  • अविनाश कुमार सिंह (सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी)

  • संबंधित बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी

समारोह का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना है। इस हेतु प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!