City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बीएसएल टाउनशिप क्षेत्र में टेलीफोन बूथ संचालन के लिए नई गाइडलाइन जारी

लीफोन बूथ संचालन के लिए बीएसएल ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए

बोकारो:
बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने टाउनशिप क्षेत्र में संचालित हो रहे 201 टेलीफोन बूथों के लिए नवीन दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) जारी किए हैं। 2025 में किए गए स्थानीय सर्वेक्षण के आधार पर यह कदम उठाया गया है।


रेगुलराइजेशन और किराया तय, लाइसेंस रिन्यूअल अनिवार्य

बीएसएल ने सभी टेलीफोन बूथ संचालकों को पत्र भेजकर सूचित किया है कि वे निर्धारित प्रारूप में स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ नगर सेवा विभाग, TA-LRA सेक्शन से संपर्क कर बूथ रिन्यूअल / रेगुलराइजेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

📌 नया मासिक किराया: ₹1350
📌 प्रभावी तिथि: 1 नवंबर 2024

नियमों का उल्लंघन करने पर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।


बूथ का रंग ‘पिंक’, दूरी और स्थान परिवर्तन पर भी नियम सख्त

  • सभी बूथों को पिंक कलर से पेंट करना अनिवार्य किया गया है, जिससे वे अन्य दुकानों से अलग पहचान में आएं।

  • सड़क से निर्धारित दूरी बनाए रखना भी अनिवार्य है ताकि आवागमन बाधित न हो।

  • स्थान परिवर्तन की अनुमति नहीं है; ऐसा करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

नगर सेवा विभाग समय-समय पर इन बातों की जांच करेगा।


आवेदन नहीं देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिन बूथ संचालकों ने अब तक अपना आवेदन नहीं जमा किया है, उन्हें तुरंत TA-LRA विभाग में आवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर कंपनी की ओर से:

  • बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है

  • टेलीफोन बूथ का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!