झारखंडबोकारो

डीसी अजय नाथ झा ने किया जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

बोकारो में जनसंपर्क विभाग को बताया सरकार-जनता की कड़ी, रिकॉर्ड प्रबंधन सुधारने के निर्देश

बोकारो, 8 अप्रैल: उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय, बोकारो का निरीक्षण किया और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी जिले के हर व्यक्ति तक पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इसका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य कर्मियों के साथ उपायुक्त ने संवाद किया और कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने पंजी एवं फाइलों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए इसकी भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और तत्परता के साथ करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!