बोकारो में ESL स्टील की #RunForZeroHunger वॉकथॉन, 500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
बोकारो में ESL स्टील की #RunForZeroHunger वॉकथॉन का आयोजन हुआ, जिसमें 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिवारों और अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत प्रतिभागियों की हर एक किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
हर कदम से जरूरतमंदों तक पहुंचेगा भोजन, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
बोकारो | 2 अक्टूबर 2026
ESL स्टील लिमिटेड की ओर से 2 अक्टूबर को #RunForZeroHunger वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वेदांता ग्रुप के इस अभियान में ESL स्टील के 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
हर किलोमीटर के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा भोजन
#RunForZeroHunger अभियान की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों द्वारा तय की गई हर एक किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन नंद घर और पशु देखभाल से जुड़ी पहलों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा।
इस पहल के जरिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

ESL CEO ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
कार्यक्रम की शुरुआत ESL स्टील लिमिटेड के CEO एवं होल टाइम डायरेक्टर रविश शर्मा के संबोधन से हुई। इस अवसर पर वेदांत शंकर, ASP, चास (बोकारो) और रंजीत यादव, थाना प्रभारी, सियालजोरी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को फिटनेस और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
रविश शर्मा ने कहा कि #RunForZeroHunger वॉकथॉन केवल फिटनेस से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कर्मचारियों और उनके परिवारों की भागीदारी पर खुशी जताई।
वॉकथॉन में ESL के वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्यामली मिंज, CHRO, प्रह्लाद रावत, CFO और श्री संजय कुमार सिन्हा, हेड-PR एवं स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट, ESL स्टील लिमिटेड समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ समापन
वॉकथॉन का समापन लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ। यहां सभी प्रतिभागियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। समापन अवसर पर श्री रविश शर्मा ने प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।
प्रतियोगिता में सुरक्षा विभाग के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी स्थान हासिल किए। वहीं युवाओं ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। ESL कर्मचारी श्री प्रकाश कुमार सिंह के 15 वर्षीय बेटे ओम सिंह ने चौथा स्थान, जबकि ESL कर्मचारी श्री पन्नाल चौरसिया के 15 वर्षीय बेटे रूपेश चौरसिया ने छठा स्थान हासिल किया।
कर्मचारियों के साथ उनके परिवारों और युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। ESL स्टील के अनुसार, #RunForZeroHunger जैसी पहल के जरिए फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है।






