City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

राँची में खुलेगा होटल ताज: 6 एकड़ जमीन की 60 साल की लीज पर हुई रजिस्ट्री, नवंबर में हो सकता है शिलान्यास

राँची में होटल ताज खुलने का रास्ता साफ,होटल ताज के लिए 6 एकड़ भूमि की हुई लीज

राँची: राजधानी राँचीवासियों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी है। विश्वप्रसिद्ध ताज होटल ग्रुप अब झारखंड की राजधानी राँची में अपना पाँच सितारा होटल खोलने जा रहा है। सोमवार को राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के निर्माण के लिए धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी कोर कैपिटल क्षेत्र की 6 एकड़ जमीन ताज ग्रुप को 60 वर्षों की लीज पर हस्तांतरित कर दी है।

यह प्रक्रिया दोपहर 12 बजे रजिस्ट्री कार्यालय में पूरी हुई, जिसमें नगर विकास विभाग और ताज ग्रुप के अधिकारी उपस्थित रहे। लीज ट्रांजैक्शन के तहत ताज ग्रुप ने लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और शुल्क का भुगतान किया है।

नवंबर में हो सकता है शिलान्यास

सूत्रों के मुताबिक, होटल ताज का शिलान्यास नवंबर 2025 में संभावित है। इस भव्य प्रोजेक्ट पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इसका निर्माण कार्य चार वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।

झारखंड पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

ताज होटल की स्थापना से राँची में पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह झारखंड के लिए एक प्रेस्टीज प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जो राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!