City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

तम्बाकू मुक्त स्कूलों को लेकर +2 विद्यालय प्राचार्यों का हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण

तम्बाकू मुक्त स्कूल अभियान को लेकर चंद्रपुरा में प्राचार्यों का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बोकारो: जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) को सशक्त रूप से लागू करने हेतु आज चंद्रपुरा बीआरसी सभागार में +2 विद्यालयों के प्राचार्य, बीपीओ और बीआरपी के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन सिविल सर्जन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला परामर्शी मो. असलम द्वारा की गई, जिन्होंने बोकारो जिले में तम्बाकू नियंत्रण की वर्तमान स्थिति से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने “ToFEI Guidelines” के तहत विद्यालय को तम्बाकू मुक्त रखने के 9 मुख्य बिंदुओं को विस्तार से बताया, जिनका पालन प्रत्येक विद्यालय को करना अनिवार्य है।


क्या हैं ToFEI गाइडलाइन के 9 मानक?

  1. स्कूल मुख्य द्वार पर “तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” का बोर्ड/दीवाल लेखन होना चाहिए।

  2. परिसर के भीतर “यह भवन तम्बाकू मुक्त है” का बोर्ड प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

  3. तम्बाकू या उससे संबंधित किसी भी उत्पाद के उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं होना चाहिए।

  4. तम्बाकू के दुष्परिणाम दर्शाने वाले पोस्टर व सामग्री का प्रदर्शन परिसर में हो।

  5. बीते 6 महीनों में कम से कम एक बार तम्बाकू विरोधी गतिविधि का आयोजन।

  6. तम्बाकू मॉनिटर का नाम, पदनाम और संपर्क विवरण साइनेज पर अंकित हो।

  7. स्कूल के आचार संहिता में तम्बाकू निषेध का स्पष्ट उल्लेख।

  8. परिसर से 100 मीटर के भीतर “तम्बाकू मुक्त क्षेत्र” की पीली रेखा द्वारा पहचान।

  9. स्कूल की 100 मीटर परिधि में कोई तम्बाकू उत्पाद बेचने वाली दुकान न हो।


ई-सिगरेट को लेकर भी दी गई चेतावनी

प्रशिक्षण के दौरान मो. असलम ने ई-सिगरेट के खतरों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उपकरण सामान्य पेन या USB ड्राइव जैसा दिख सकता है लेकिन इसके अंदर निकोटीन युक्त लिक्विड होता है, जिसे विभिन्न फ्लेवर में उपयोग किया जाता है। यह युवाओं के लिए गंभीर खतरा है, और स्कूल स्तर पर इसकी जांच अनिवार्य है।


सभी स्कूलों को तम्बाकू मुक्त घोषित करने का आह्वान

प्रशिक्षण के समापन पर एनसीडी नोडल पदाधिकारी डॉ. सुधा सिंह ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों को “तम्बाकू मुक्त विद्यालय” घोषित करें और इसकी सतत निगरानी भी करें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि छोटेलाल दास, मो. असलम सहित बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा प्रखंडों के सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!