झारखंडबोकारो

बोकारो स्टील प्लांट विस्तारीकरण पर कुमार अमित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की ई.डी. वर्क्स से मुलाकात

बोकारो स्टील प्लांट विस्तारीकरण पर प्रतिनिधिमंडल की बैठक, जनता का मिला समर्थन

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कुमार अमित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी निदेशक (संकार्य) चितरंजन महापात्रा से मुलाकात की और विस्तार परियोजना में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

ई.डी. वर्क्स चितरंजन महापात्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि प्रस्तावित विस्तारीकरण प्लांट की मौजूदा चहारदीवारी के भीतर ही किया जाएगा। वर्तमान में प्लांट की उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन है, जबकि विस्तारीकरण के पश्चात भी यह क्षमता 7.5 मिलियन टन ही रहने की योजना है।

प्रतिनिधिमंडल ने महापात्रा को चल रहे महा हस्ताक्षर अभियान की भी जानकारी दी, जो प्लांट विस्तार को समर्थन देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोकारो की आम जनता इस परियोजना के प्रति न सिर्फ सकारात्मक है, बल्कि इसके सफल कार्यान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने को तैयार है।

प्रतिनिधिमंडल में सुनील कुमार महतो, निवारण प्रसाद महतो, अरविंद सिंह और लालबाबू कुमार शामिल थे। उन्होंने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि स्थानीय जनता विकास में भागीदार बनने को इच्छुक है और उद्योग के विस्तार से रोजगार और आर्थिक प्रगति के नए अवसर खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!