City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडधनबादबोकारो

गोमिया में शिक्षा विभाग का लेखपाल ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

गोमिया में शिक्षा विभाग का लेखपाल ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

धनबाद/गोमिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को गोमिया प्रखंड शिक्षा विभाग के लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर होरिल प्रजापति को ₹3,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को धनबाद ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पारा शिक्षक से मांगे थे ₹6,000, ACB को दी गई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, नव प्राथमिक विद्यालय सिमराबेड़ा में कार्यरत पारा शिक्षक जयनारायण रविदास ने ACB को शिकायत दी थी कि जनवरी 2025 में उनकी 9 दिनों की उपस्थिति गलती से काट दी गई थी। जब उन्होंने गलती सुधारने के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क किया, तो लेखपाल होरिल प्रजापति ने इसके बदले ₹6,000 की मांग की।

शिकायतकर्ता ने शुरुआत में पैसे देने में असमर्थता जताई, लेकिन जब लेखपाल ने साफ कहा कि बिना घूस लिए काम नहीं होगा, तब शिक्षक ने धनबाद ACB टीम से संपर्क किया और पूरा मामला बताया।

ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही किया गिरफ्तार

शिकायत की पुष्टि के बाद, ACB की टीम ने बुधवार को योजना के अनुसार जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने ₹3,500 की रिश्वत ली, घात लगाए ACB अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया।

भ्रष्टाचार पर ACB की सख्त नजर

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!