झारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने किया “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” पुस्तक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने किया पुस्तक का लोकार्पण

राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

पुस्तक की विशेषताएँ

यह पुस्तक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिक महत्व, धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक और वैधानिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत करती है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव और राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!