गिरफ्तारी: फर्जीवाड़े में संलिप्त दो आरोपी दबोचे गए
रांची: फर्जीवाड़ा करने वाले मुख्य आरोपी सर्वेश कुमार सिंह (43 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जब सेना की मुहर बनाने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
सर्वेश की निशानदेही पर दास साउंड नामक दुकान के संचालक आशीष दास (47 वर्ष), निवासी हिन्दपीढ़ी, रांची को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी दुकान से कंप्यूटर CPU भी जब्त किया गया है।
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है और यह भी खुलासा किया कि यह अवैध कार्य पिछले चार वर्षों से जारी था।
जांच जारी: अन्य की संलिप्तता से इंकार नहीं
रांची पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी
-
सर्वेश कुमार सिंह
-
उम्र: 43 वर्ष
-
पिता: श्री रामजतन सिंह
-
स्थायी पता: देवहलियों, थाना रामगढ़, जिला कैमूर भभुआ (बिहार)
-
वर्तमान पता: चाय बगान, इंटर काउंसिल, नामकुम, रांची
-
-
आशीष दास
-
उम्र: 47 वर्ष
-
पिता: श्री सचिन्द्रनाथ दास
-
पता: लोअर पीपी कंपाउंड, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला रांची
-
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
इस सफल ऑपरेशन में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही:
-
पु०नि० सह थाना प्रभारी, नामकुम थाना – मनोज कुमार
-
पु०अ०नि० – गौतम कुमार
-
पु०अ०नि० – शशि रंजन
-
पु०अ०नि० – मिथुन कुमार
-
सशस्त्र बल – नामकुम थाना







