City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो में स्कूल से स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने किया दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, स्कूल से चोरी स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, दो गिरफ्तार

बोकारो/चास, 15 अक्टूबर 2026: बोकारो जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। भूईयाडीह स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सूरज वेल्स से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 14 सीसीटीवी कैमरे, चोरी का स्मार्ट टीवी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

स्कूल और निजी प्रतिष्ठान में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईयाडीह स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी चोरी हुआ था।

वहीं, सूरज वेल्स से सीसीटीवी कैमरे चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

इसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

14 CCTV कैमरे और अन्य सामान बरामद

छापेमारी दल ने बोकारो के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा चोरी मामले में पुपुनकी निवासी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर 14 सीसीटीवी कैमरे, जियो एयर फाइबर का एंटीना, प्लास, हथौड़ी और कटर बरामद किए गए।

इस मामले में चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 113/2026 दर्ज है।

स्कूल से स्मार्ट टीवी चोरी मामले में गिरफ्तारी

मोहनडीह से बरामद हुआ चोरी का स्मार्ट टीवी

दूसरे मामले में पुलिस ने सिवनडीह निवासी जमील अंसारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने आरबी खान के साथ मिलकर नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी चोरी करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद उसकी निशानदेही पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह से स्मार्ट टीवी बरामद किया गया।

इस मामले में थाना कांड संख्या 114/2026 दर्ज है।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिस अधिकारी

इस कार्रवाई में चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद मोजम्मील, राजीव रंजन, मोहम्मद रवि भारती और मोहम्मद मकसूद अहमद शामिल रहे।

इसके अलावा चास मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!