झारखंडबोकारो

बोकारो में KIA SORENTO की धमाकेदार एंट्री, ELGEN KIA में हुआ भव्य अनावरण

बोकारो में KIA SORENTO की धमाकेदार एंट्री

7-सीटर प्रीमियम SUV ने बटोरा ध्यान, दमदार डिजाइन, हाईटेक फीचर्स और Level-2 ADAS से लैस Sorento

बोकारो | 20 सितंबर 2026

बोकारो में प्रीमियम SUV सेगमेंट में KIA SORENTO की नई एंट्री हुई है। ELGEN KIA में किआ की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर SUV का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में धनबाद लोकसभा की कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने वाहन का अनावरण किया। इस दौरान ELGEN KIA के ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह सहित कंपनी से जुड़े कई पदाधिकारी, ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि और किआ प्रेमी मौजूद रहे।

कंपनी के अनुसार, KIA SORENTO को प्रीमियम डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। SUV में 7-सीटर इंटीरियर के साथ AWD क्षमता और उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

हाईटेक फीचर्स से लैस है Sorento

Sorento में 12.3 इंच डुअल पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Bose का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल हैं।

27.99 लाख रुपये से शुरू कीमत

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, KIA SORENTO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये बताई गई है। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 40.39 लाख रुपये तक बताई गई है।

फेस्टिवल सीजन में विदेश यात्रा का मौका

ELGEN KIA की ओर से फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, लकी ड्रॉ के जरिए ग्राहकों को विदेश यात्रा जीतने का मौका भी मिलेगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!