City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारोराजनीति

झारखंड में CC (कट-कमीशन) की सरकार” – बोकारो में BJP नेता भानु प्रताप शाही का बड़ा हमला

‘MBA सिस्टम से चल रही सरकार’, ट्रेजरी घोटाले को बताया चारा घोटाले से भी बड़ा

बोकारो, 8 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में “CC यानी कट-कमीशन वाली सरकार” चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा सिस्टम “MBA मॉडल” पर काम कर रहा है।

बुधवार को बोकारो के कैंप-2 स्थित सर्किट हाउस में प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “M यानी मंत्री, B यानी बिचौलिया और A यानी अधिकारी—ये तीनों मिलकर पिछले छह वर्षों से लूट का खेल चला रहे हैं।”

🔴 ट्रेजरी मामले पर बड़ा आरोप

ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के सवाल पर शाही ने इसे गंभीर घोटाला बताते हुए कहा कि “अगर निष्पक्ष जांच हो, तो यह चारा घोटाले से भी बड़ा मामला साबित हो सकता है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में सरकार की संलिप्तता हो सकती है और छोटे अधिकारियों को माध्यम बनाकर बड़े स्तर पर घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है।

📊 11 हजार करोड़ का हिसाब नहीं

शाही ने दावा किया कि पिछले छह वर्षों में एजी (AG) रिपोर्ट के अनुसार करीब 11 हजार करोड़ रुपये का उपयोग प्रमाण (Utilization Certificate) उपलब्ध नहीं है। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी विफलता करार दिया।

🗳️ सत्ता वापसी का दावा

उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्थिति “बद से बदतर” हो गई है और आगामी चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!