झारखंडबोकारोराजनीति

हाईकोर्ट कंटेम्प्ट मामलों पर आईजी सख्त, बोले- छोटी चूक से डीजीपी से एसपी तक को देना पड़ा जवाब

बोकारो की मासिक क्राइम मीटिंग में बेहतर पुलिसिंग, जनसमन्वय और जवाबदेही पर जोर

बोकारो | 06 जून 2026

बोकारो समाहरणालय सभागार में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग, जनसमन्वय और जवाबदेही को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में बोकारो एसपी के साथ जिले के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आईजी ने कहा कि पुलिस का सबसे बड़ा दायित्व आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : विश्व पर्यावरण दिवस पर ईएसएल स्टील का बड़ा संकल्प, 1000 से अधिक पौधे लगाकर हरित भविष्य का संदेश

हाईकोर्ट कंटेम्प्ट मामलों पर जताई चिंता
बोकारो क्राइम मीटिंग में आईजी का बड़ा संदेश, कंटेम्प्ट मामलों पर जताई चिंता

हाल के दिनों में बोकारो जिले से जुड़े हाईकोर्ट कंटेम्प्ट मामलों का जिक्र करते हुए आईजी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी प्रक्रियागत खामियों के कारण कई मामलों में पुलिस विभाग को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है।

आईजी ने कहा कि कुछ मामलों में स्थिति ऐसी बनी कि डीजीपी से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों तक को न्यायालय के समक्ष जवाब देना पड़ा। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़े : सड़क सुरक्षा को मिली नई ताकत, वेदांता इलेक्ट्रोस्टील ने ट्रैफिक पुलिस को दिए 6 अल्कोहल टेस्टर

कानूनी प्रक्रियाओं के पालन पर दिया जोर

उन्होंने बताया कि नए पुलिस अधीक्षक द्वारा इस विषय पर पुलिस अधिकारियों और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ विशेष बैठक भी आयोजित की गई है। इस पहल का उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझना और भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचना है।

बेहतर पुलिसिंग से बढ़ेगा जनता का भरोसा

आईजी ने कहा कि कानून के अनुपालन और गुणवत्तापूर्ण जांच के माध्यम से ही जनता का विश्वास मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और न्यायिक निर्देशों के पालन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : 50 लाख की लेवी वसूली की साजिश नाकाम, PLFI के दो सहयोगी गिरफ्तार

बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बोकारो क्राइम मीटिंग में आईजी का बड़ा संदेश, कंटेम्प्ट मामलों पर जताई चिंता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!