City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबाद

धनबाद सब्जी मंडी में जेबकतरे पकड़े गए, एक बालिग व दो नाबालिग हिरासत में

भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की कोशिश, सतर्कता से आरोपी हुए बेनकाब

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर झरना पाड़ा स्थित सब्जी मंडी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोबाइल चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़े गए। इनमें एक बालिग जबकि दो नाबालिग शामिल हैं।

पीड़ित हरिलाल साव, जो रोजाना की तरह सब्जी खरीदने पहुंचे थे, ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर एक नाबालिग युवक ने उनकी जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की। सतर्कता से उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। शोर मचते ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने बाकी दो युवकों को भी दौड़ाकर दबोच लिया।

हरिलाल साव ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले भी उनके साथ इसी मंडी में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी, लेकिन तब चोर पकड़ में नहीं आए थे।

मंडी में सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद मंडी में मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि सब्जी मंडी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि मंडी में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही पुलिस की नियमित गश्ती होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और सक्रिय चोर गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!