City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

जनता दरबार में 41 से अधिक मामलों की सुनवाई, कई का मौके पर हुआ निष्पादन

41 मामलों पर डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

बोकारो। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 41 से अधिक फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों की क्रमवार सुनवाई की गई।

जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विवाद, अंचल कार्यालय जरीडीह, चंदनकियारी, पेटरवार, समाज कल्याण विभाग तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इन आवेदनों को अविलंब जांच कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए फरियादियों को राहत भी प्रदान की गई। जनता दरबार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!