City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी, एक ट्रैक्टर जप्त

बोकारो: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध छापामारी, एक ट्रैक्टर जप्त

बोकारो, 25 अप्रैल 2025 – उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओ.पी. अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन, भंडारण और प्रेषण के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान अवैध खनिज कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान खेड़ाडीह मध्य विद्यालय के सामने, फुसरो पंचायत स्थित एक डोभा के समीप तथा खेड़ाबेड़ा पंचायत के प्रबहाल गांव में बड़े तालाब के सामने निरीक्षण किया गया। हालांकि इन सभी स्थलों पर किसी प्रकार का खनिज भंडारण नहीं पाया गया।

वहीं, बांसटोरा ग्राम के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स का प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसमें लगभग 100 घनफीट स्टोन चिप्स लोड पाया गया। ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर बरमसिया ओ.पी. को सुपुर्द किया गया।

इस छापामारी अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!