City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
बोकारोराजनीति

स्कूल के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, बोकारो पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद

बीएसएल सिटी थाना में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी, परिजनों को सौंपा गया बच्चा

बोकारो: बोकारो पुलिस ने 13 वर्षीय लापता छात्र को उत्तर प्रदेश के इटावा से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। छात्र 11 मई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने बीएसएल सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसएल एलएच स्ट्रीट-07 निवासी मुकेश कुमार राय ने 12 मई 2026 को बीएसएल सिटी थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र सूरज कुमार राय के लापता होने की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े : स्कूल के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, बोकारो पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद


स्कूल जाने के दौरान हुआ था लापता

परिजनों के अनुसार 13 वर्षीय सूरज कुमार राय 11 मई की सुबह करीब 6 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा।

इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और बीएसएल सिटी थाना में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में बीएसएल सिटी थाना कांड संख्या 91/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


तकनीकी अनुसंधान से इटावा में मिला छात्र

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लापता छात्र उत्तर प्रदेश के इटावा में मौजूद है।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी राजा मल्हार गिरफ्तार


पुलिस पदाधिकारी की रही अहम भूमिका

इस पूरे अभियान में बीएसएल सिटी थाना के पुलिस पदाधिकारी विरेंद्र खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और बोकारो पुलिस का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!