City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में तेज रफ्तार का कहर! कार दुकान तोड़ते हुए गड्ढे में गिरी

एयरबैग खुलने से बची जान, हादसे के बाद सवार लोग मौके से फरार

बोकारो: शहर के एचएससीएल क्लब के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया।

बताया जा रहा है कि कार पहले सड़क किनारे बने एक चिकन दुकान के ढांचे को तोड़ते हुए सीधे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों की जान बच गई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है।

सुबह जब स्थानीय लोगों ने गड्ढे में गिरी कार को देखा, तो इलाके में चर्चा का दौर शुरू हो गया। भीषण गर्मी को लेकर लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “अब तो गाड़ियां भी पानी की तलाश में गड्ढे में कूदने लगी हैं।”

फिलहाल इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या तेज रफ्तार इस हादसे की वजह थी या चालक की लापरवाही? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!