City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस #02 में चौथे स्टोव का सफल संचालन, उत्पादन क्षमता में होगा इज़ाफा

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस #02 में चौथे स्टोव का सफल संचालन, उत्पादन क्षमता में होगा इज़ाफा

बोकारो। दिनांक 7 मई को बीएसएल (बोकारो स्टील प्लांट) के ब्लास्ट फर्नेस #02 में स्थापित चौथे स्टोव का सफल संचालन निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में किया गया। इस उपलब्धि के साथ बीएसएल ने उत्पादन तकनीक में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री सी.आर. महापात्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। चौथे स्टोव के सफल संचालन से अब ब्लास्ट फर्नेस में हॉट ब्लास्ट टेम्परेचर 950 डिग्री सेंटीग्रेड तक बनाए रखना संभव होगा। इससे न केवल तापीय स्थिरता सुनिश्चित होगी, बल्कि कोक की खपत और उत्पादन लागत में भी कमी आएगी।

इस परियोजना को सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, रांची के परामर्श और SMS इंडिया के तकनीकी सहयोग से पूर्ण किया गया।

निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने सभी तकनीकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन की तकनीकी उत्कृष्टता और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार की उन्नत तकनीकों के माध्यम से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!