City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बाँधडीह गोलीकांड में घायल जादू सहिस से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, बेहतर इलाज का दिया आश्वासन

बाँधडीह गोलीकांड में घायल जादू सहिस से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस

बोकारो: बाँधडीह रेलवे साइडिंग पर हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल जादू सहिस से मिलने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस आज बोकारो जनरल हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने घायल और उनके परिजनों से मिलकर हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पूर्व मंत्री का बयान

रामचंद्र सहिस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा—
“इस तरह की घटना अत्यंत निंदनीय है। प्रशासन को अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हम जादू सहिस के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं और उनके परिवार को हर संभव सहयोग देंगे।”

आजसू पार्टी का रुख

आजसू पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा—
“जिले में बढ़ते अपराध चिंताजनक हैं। आमजन की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। आजसू पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

मौके पर मौजूद रहे समाज के लोग

घटना के बाद सहिस समाज और स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुँचकर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य राज रंजन सहिस, विकाश सहिस, बिरेंद्र दिगार, बाउल सहिस, भोला दिगार, बिजय सहिस, प्रबीर मुखी, रघु सहिस, भागीरथ दिगार, नवीन सिंह एवं मेघु दिगार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!