City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति बोकारो पहुँची, लंबित कार्यों की समीक्षा

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति बोकारो पहुँची

बोकारो: बुधवार को झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति जिला दौरे पर बोकारो पहुँची। बोकारो परिसदन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने की। इस दौरान समिति के सदस्य रामगढ़ विधायक ममता देवी और सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल भी उपस्थित रहे।

लंबित आश्वासनों और विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक में विधानसभा सत्रों के दौरान दिए गए सरकारी आश्वासनों और जिले में जारी विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समिति ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, पथ निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, योजना एवं विकास, पंचायती राज, ऊर्जा, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्कूली शिक्षा, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, पर्यटन एवं खेलकूद विभाग सहित कई विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

अधिकारियों ने समिति को बताया कि आश्वासनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है और शेष कार्यों को समयबद्धता व पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा।

10–15 दिनों में प्रतिवेदन देने का निर्देश

समिति ने लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन तैयार कर 10 से 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचना प्राथमिकता

समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करना जरूरी है, ताकि उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुँच सके। योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी जनहित के खिलाफ होगी।
उन्होंने विभागीय समन्वय, प्रशासनिक दक्षता और स्थानीय स्तर पर जन भागीदारी को विकास की गति को सशक्त बनाने का प्रमुख माध्यम बताया।

स्वागत समारोह

इससे पूर्व, बोकारो परिसदन में समिति के सभापति और सदस्यों का स्वागत उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रोबेशनर वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप सींदे और अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!