City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडपश्चिमी सिंहभूमपूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की दर्दनाक मौ@त

जमशेदपुर में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की दर्दनाक मौ@त

जमशेदपुर: कदमा से मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां चलती कार में आग लगने से ड्राइवर की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक जलने लगी और आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर कार से बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी और ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।

शव की पहचान कर पाना कठिन हो गया है क्योंकि वह पूरी तरह से जल चुका है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर और दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में भय और शोक का माहौल है।

जांच के बाद ही असल कारण और मृतक की पहचान सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!