City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
जामताड़ाझारखंड

जामताड़ा: किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि

किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि

जामताड़ा: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में भूमि संरक्षण कार्यालय, जामताड़ा में किसानों के बीच कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी थे, वहीं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किसानों और महिला समूहों को मिला लाभ

कार्यक्रम में भूमि संरक्षण विभाग जामताड़ा की ओर से छोटे एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर पंपसेट उपलब्ध कराए गए। साथ ही कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला सखी मंडल एवं कृषक समूहों को मिनी ट्रैक्टर और पावर टीलर वितरित किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत बड़े ट्रैक्टर भी लाभुक किसानों को प्रदान किए गए।

सरकार कर रही है ऐतिहासिक काम : डॉ. इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा—

“हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आजीविका के तौर पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए ट्रैक्टर वितरण किया जा रहा है। हमारी सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है और आने वाले 25 वर्षों तक विकास ही हमारा फोकस रहेगा।”

कार्यक्रम में रही किसानों की बड़ी भागीदारी

मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुशांत कुंडुलोना, कृषि पदाधिकारी लव कुमार सहित विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में किसान भी इस अवसर पर मौजूद रहे और कृषि यंत्र पाकर खुशी जताई।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!