City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो: चाकूलिया गांव में DC-DDC ने मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं का किया निरीक्षण |

बीरसा सिंचाई कूप का लिया जायजा, आम बागवानी विकसित करने के निर्देश; लाभुकों का KYC भी कराया गया।

बोकारो | 17 जुलाई 2026 : बोकारो के चास प्रखंड स्थित चाकूलिया गांव में उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा (बीवी-जीरामजी) एवं अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीरसा सिंचाई कूप का जायजा लिया गया, आम बागवानी विकसित करने के निर्देश दिए गए और लाभुकों का केवाईसी भी कराया गया।


चाकूलिया गांव में विकास योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे DC-DDC

बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत चाकूलिया गांव में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा (बीवी-जीरामजी) और अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीरसा सिंचाई कूप का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत लाभुक विंदेश्वर गोराई के नाम से स्वीकृत बीरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुक की पत्नी नेहाली देवी से सिंचाई कूप के उपयोग, धान की रोपाई और कृषि कार्यों की जानकारी ली तथा उपलब्ध सिंचाई संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर कृषि उत्पादन बढ़ाने की सलाह दी।

परती भूमि पर आम बागवानी विकसित करने का निर्देश

भ्रमण के दौरान सिंचाई कूप के समीप स्थित परती भूमि का भी निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी (बीवी-जीरामजी) को संबंधित रैयत से समन्वय स्थापित कर आम बागवानी विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य भूमि का बेहतर उपयोग कर ग्रामीणों की आय बढ़ाना है।

लाभुकों का KYC और अबुआ आवास का निरीक्षण

मूर्तिटांड़ टोला में डीसी और डीडीसी की उपस्थिति में बीवी-जीरामजी (मनरेगा) के दर्जनों लाभुकों का KYC पूरा किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया। लाभुक जुरामनी देवी को आवास का रंग-रोगन कराने और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

योजनाओं का लाभ समय पर हर पात्र तक पहुंचे

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। साथ ही मनरेगा के तहत निर्मित परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर ग्रामीणों की आजीविका मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!