City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

चास | रोटरी क्लब चास का भव्य अवार्ड समारोह, कुमार अमरदीप बने बेस्ट रोटेरियन ऑफ द ईयर

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सदस्यों को किया गया सम्मानित, संजय बैद को मिला ‘शान ए रोटरी (चास)’ सम्मान

चास (बोकारो) | 25 जून 2026

रोटरी क्लब चास द्वारा वार्षिक क्लब अवार्ड समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डिंपल कौर ने की तथा सफल संचालन भी किया। समारोह में क्लब के विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए कुमार अमरदीप को “बेस्ट रोटेरियन ऑफ द ईयर” सम्मान से नवाजा गया, जबकि संजय बैद को “शान ए रोटरी (चास)” सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों में अर्चना सिंह, डॉ. सुमन, हरबंस सिंह, पूजा बैद, संजय बैद, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गौरव रस्तोगी, श्वेता रस्तोगी, शैल रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल शामिल रहे।

समाज सेवा ही रोटरी की पहचान : डिंपल कौर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि रोटरी क्लब चास लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और सेवा भावना ही क्लब की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।

वर्षभर की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

क्लब सचिव श्वेता रस्तोगी ने वर्षभर आयोजित विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

सौहार्द और सेवा भावना को मजबूत करने का लिया संकल्प

समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आपसी सौहार्द, सहयोग और सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर बिनोद चोपड़ा, डॉ. श्रवण कुमार, सिद्धार्थ पारख, विपिन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, कविता मल्लिक, कैंडिडा टबोड़ा, पूनम अग्रवाल, सुमी कौर, ज्योति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अमन मल्लिक, ब्रुश टबोडा, ललिता चोपड़ा, आरती पारख, माधुरी सिंह, मनप्रीत कौर एवं चनप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!