City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

कसमार में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब एवं सामग्री बरामद, अभियोग दर्ज

बोकारो: सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में सोमवार को कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव स्थित एनएच किनारे हंगरी होटल के बेसमेंट में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि यहां कुंडौरी निवासी विनोद साव द्वारा नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। विभिन्न नामी ब्रांड की शराब की नकली बोतलें तैयार कर बाजार में खपाने की योजना थी।

जब्त शराब का विवरण:-

B7 : 21 केस (375ml), 3 केस (180ml), 8 केस (750ml)

8 PM : 5 केस (375ml), 1 केस (750ml)

ICONIQ : 28 केस (375ml), 2 केस (180ml), 2 केस (750ml)

BP (Blenders Pride) : 14 केस (375ml), 3 केस (750ml)

McDowell No.1 : 17 केस (375ml), 3 केस (750ml)

Signature : 10 केस (375ml), 10 केस (180ml), 5 केस (750ml)

Royal Challenge : 7 केस (375ml), 10 केस (180ml), 1 केस (750ml)

Royal Stag : 4 केस (375ml), 1 केस (180ml), 3 केस (750ml)

तैयार रंगीन शराब : 16 जर्किन (लगभग 800 लीटर)

👉 कुल जब्ती : 158 पेटी, 4104 बोतल, 2212.64 लीटर

शराब बनाने की सामग्री भी बरामद:-

मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त ब्रांडेड स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें एवं कैरेमल (रंग मिलाने का रसायन) भी बरामद किए गए।

अभियोग दर्ज:-

उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। विभाग अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रहा है।

छापामारी टीम:-

इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद बिजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक महेश दास, थाना प्रभारी कसमार, विभागीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!