City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

चौरा गांव की 10 वर्षों की अंधकारमय रातें हुई समाप्त

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के निर्देश पर लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

बोकारो: बोकारो विधानसभा क्षेत्र की जनता को सशक्त और मूलभूत सुविधाओं से युक्त करने के अपने संकल्प को मजबूत करते हुए विधायक श्वेता सिंह के निर्देश पर आज नारायणपुर पंचायत अंतर्गत चौरा गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। यह कार्य विधायक प्रतिनिधि फसी उर रहमान द्वारा विद्युत विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।

चौरा गांव की जनता बीते 10 वर्षों से अंधकार, लो वोल्टेज, अर्थिंग की समस्या और बार-बार लाइन ट्रिप जैसी गंभीर विद्युत परेशानियों से जूझ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की थी, जिसे विधायक ने गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया।

विधायक श्वेता सिंह ने कहा,

“चौरा गांव के लोग वर्षों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इस मुद्दे को मेरे संज्ञान में लाया गया, जिसे समयबद्ध तरीके से हल किया गया। हमारा लक्ष्य संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सशक्त और स्थायी विद्युत व्यवस्था स्थापित करना है, और हम इस दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं।”

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से न केवल गांव को स्थायी विद्युत आपूर्ति मिलेगी, बल्कि इससे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को भी गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!