City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडधनबादबोकारोरांची

बोकारो में सियासी भूचाल: JMM जिला अध्यक्ष पर दूसरी शादी का आरोप

पत्नी ने फोटो-वीडियो दिखाकर लगाए गंभीर आरोप, गिरफ्तारी और पद से हटाने की मांग तेज

बोकारो: झारखंड की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब रतनलाल मांझी पर उनकी पत्नी गुलाबी देवी ने दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया।

गुरुवार को गुलाबी देवी अपनी बेटियों और परिजनों के साथ एसपी आवासीय कार्यालय पहुंचीं और न्याय की मांग की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके पास शादी के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिनमें फोटो और वीडियो शामिल हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी पेटरवार थाना और एसपी कार्यालय में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कथित तौर पर “राजनीतिक दबाव” के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपनी पीड़ा साझा करते हुए गुलाबी देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पति के इस कदम से उनकी और उनकी बेटियों की जिंदगी प्रभावित हुई है। उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हेमंत सोरेन से रतनलाल मांझी को जिला अध्यक्ष पद से हटाने की अपील की।

मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं। साथ ही यह भी कहा कि पिता की संपत्ति से अस्पताल बनाने के बावजूद उन्हें घर से निकाल दिया गया।

वहीं, रतनलाल मांझी पहले इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। फिलहाल उनका फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है, जिससे उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है।

यह मामला अब पारिवारिक विवाद से आगे बढ़कर राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। फिलहाल सबकी नजर प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!