City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन

खेलकूद से टीमवर्क की भावना आती है – शशांक अग्रवाल

जैन पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण और जोश से भरपूर माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति शशांक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सरोज जैन द्वारा संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर किया गया, जिसके साथ ही परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई।

स्पोर्ट्स डे के दौरान रिले रेस, मेंढक रेस, बोरा रेस, चॉकलेट रेस, रिंग रेस, टग ऑफ वार सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आगाज आकर्षक मार्च पास्ट से हुआ।

मुख्य अतिथि शशांक अग्रवाल ने कहा कि “स्पोर्ट्स डे से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास के साथ टीमवर्क और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।”
विशिष्ट अतिथि सरोज जैन ने कहा कि “छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है।”

जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद एवं सचिव आलोक जैन ने कहा कि खेल हमें सिखाता है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है।
प्रतियोगिता में संयम हाउस ओवरऑल चैंपियन, जबकि क्षमा हाउस उपविजेता घोषित हुआ।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
अंत में मालविका मैम ने सभी शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!