City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु चास नगर निगम सहायता समूह का किया गठन

कैलाश नगर में सड़क, जल निकासी और बिजली की समस्याएं चिन्हित, 14 जून तक चलाया जाएगा वार्ड स्तर निरीक्षण अभियान

बोकारो (झारखंड): चास नगर निगम क्षेत्र में जनता की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह के निर्देश पर चास नगर निगम सहायता समूह का गठन किया गया है। इस समूह का उद्देश्य निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है।

आज सहायता समूह के सदस्यों ने वार्ड संख्या 11 स्थित कैलाश नगर और सेंट जेवियर कॉलोनी का निरीक्षण किया, जहां स्थानीय जनता से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, विद्युत सुविधा, जलजमाव, नाला और सीवरेज निर्माण जैसे कई लोकहित से जुड़े कार्य लंबे समय से लंबित हैं।

विकास कार्यों के लिए समर्पित है टीम

समूह के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध कर शीघ्र समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। विधायक श्वेता सिंह ने सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण की योजना बनाई है, जो 6 जून से 14 जून तक चलेगा।

विधायक का संकल्प

विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि “चास नगर निगम का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है। हर वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी।

मौके पर मौजूद सदस्य

निरीक्षण के दौरान सहायता समूह के सदस्य सरोज यादव, रमाशंकर सिंह, शंभू दास, उत्तम गोप, निरंजन मिश्रा, सुमित राय सहित वार्ड संख्या 11 की बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!