City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

अवैध खनन पर शिकंजा: चंदनकियारी में स्टोन चिप्स लदे हाइवा वाहन जब्त

खनिज संसाधनों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।

बोकारो: गुरुवार देर रात जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज संसाधनों के अवैध परिवहन और उत्खनन के विरुद्ध खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान चंदनकियारी थाना अंतर्गत चंदनकियारी बाईपास रोड के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स (खनिज पदार्थ) का प्रेषण करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया। वाहन को विधिसम्मत रूप से जप्त कर थाना परिसर में जमा किया गया तथा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो और पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!