City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाने की माँग तेज, महाहस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

✍️ महाहस्ताक्षर अभियान की समीक्षा में नेताओं ने बोकारो के भविष्य और स्वास्थ्य सुविधा पर जताई चिंता

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के विस्तारीकरण और बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाने की माँग को लेकर चल रहे महाहस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक वरिष्ठ विस्थापित नेता दिनेश झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि अब तक 10,000 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे गए हैं और करीब दो लाख हस्ताक्षर एकत्रित किए जा चुके हैं। बैठक में इस अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

🔹 विस्तारीकरण बोकारो के भविष्य से जुड़ा मुद्दा

बैठक को संबोधित करते हुए कुमार अमित ने कहा कि बीएसएल का विस्तारीकरण बोकारो के हर वर्ग के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा।

समाजसेवी धनंजय चौबे ने बीजीएच को “बोकारो की लाइफ़लाइन” बताते हुए कहा कि सुपरस्पेशलिटी बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।

🔹 रोजगार और सामाजिक विकास पर जोर

विस्थापित संघर्ष मोर्चा के महासचिव अब्दुल रब अख्तर और वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद ने कहा कि विस्तारीकरण से विस्थापित युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। इसलिए इस अभियान को बोकारो के हर वर्ग तक पहुँचाना ज़रूरी है।

बैठक का संचालन योगेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राम ने दिया।

👥 बैठक में मौजूद प्रमुख लोग

बैठक में मज़दूर नेता शत्रुजंय कुमार, समाजसेवी अजय सिंह, बीएमएस मंत्री शशि भूषण, बीएकेस महासचिव दिलीप कुमार, आलोक कुमार, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश, जन्मजय गोस्वामी, संजय कुमार, लालबाबू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!