City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारोराजनीति

बोकारो: डीसी अजय नाथ झा का डीईओ कार्यालय में औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में अभिलेख अपडेट करने का निर्देश

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा, शिक्षकों के वेतन भुगतान पर विशेष निगरानी के निर्देश

बोकारो | 03 जून 2026

बोकारो के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बुधवार को कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रख-रखाव की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजी एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें समयबद्ध तरीके से अद्यतन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने क्रमवार उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, निर्गत पंजी, वेतन पंजी, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी और कर्मियों के कार्य आवंटन से संबंधित अभिलेखों का विस्तार से अवलोकन किया।

समीक्षा के दौरान कई अभिलेखों के अद्यतन और सुव्यवस्थित संधारण की आवश्यकता महसूस करते हुए डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पंजी और कार्यालयीय रिकॉर्ड एक सप्ताह के भीतर अपडेट कर व्यवस्थित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए अभिलेखों का नियमित संधारण अत्यंत आवश्यक है।

उपायुक्त ने शिक्षकों के वेतन भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी विशेष निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि प्रत्येक माह एक या दो दिन वेतन भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं की विशेष समीक्षा की जाए, ताकि शिक्षकों को समय पर वेतन मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की सामान्य शाखा और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव और व्यवस्थित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!